दक्षिण भारतीय सितारे रामचरण तेजा की फिल्म ‘धु्रव’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की है। पश्चिमी आंध्रप्रदेश और आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में फिल्म ने क्रमश: 90 लाख और 68 लाख का कारोबार किया है। अभी निजाम के कलेक्शन आना बाकी हैं। अपने घरेलू बाजार के साथ-साथ ध्रुव ने अमेरिका में भी अच्छी शुरूआत की है। गुरुवार और शुक्रवार को फिल्म ने वहां पर क्रमश= 2,23,871 और 2,44,214 डॉलर का कारोबार करने में सफल हुई है। शनिवार को इसने एक लाख डॉलर ज्यादा की कमाई की।
-> बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!