बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरूख और आलिया पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। डियर जिंदगी का दूसरा पोस्टर मेकर्स ने सोमवार को जारी किया। फिल्म के पहले पोस्टर में जहां शाहरूख और आलिया साइकिल चलाते हुए बात करते नजर आ रहे थें तो वही दूसरे पोस्टर में दोनों खड़े होकर गुफ़्तगू करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की गुफ़्तगू करने का अंदाज काफी दिलचस्प लग रहा है। वहीं मासूम सी आलिया काफी खूबसूरत लग रही हैं। शाहरुख-आलिया दोनों के चेहरों पर हंसी नजर आ रही है। पोस्टर में दोनों बड़ी हसरत की निगाहों से एक-दूसरे को देख रहे हैं।
यह भी पढ़े :सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!