David Dhawan on recreating songs for Coolie No. 1 from 1995 original-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुली नं 1 का 'तुझको मिर्ची लगी' सॉन्ग रिलीज

khaskhabar.com: सोमवार, 21 दिसम्बर 2020 5:49 PM (IST)
मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगागी फिल्म 'कुली नंबर 1' से 'तुझको मिर्ची लगी' सॉन्ग को रिलीज कर दिया है। इस गाने के जरिये सभी को यादों के गलियारों में ले जाकर , मूल गायक, कुमार सानू और अलका याग्निक की जादू को फिर से दोहराया है जैसा उन्होंने सन 1994 में किया था। मिर्ची से भरपुर इस मसालेदार गाने में सभी की नजरें वरुण धवन और सारा अली खान पर होंगी, क्योंकि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर जैसे डांस करने के लिए उनके कदम पर कदम रखने का प्रयास किया हैं। लालो जॉर्ज - डीजे चतस द्वारा रचित मूल गीत को आनंद-मिलिंद द्वारा कंपोज किया गया है, वहीं इस गाने के बोल समीर द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म को लेकर निर्देशक डेविड धवन ने कहा, "मूल कुली नंबर 1 के गाने बेहद लोकप्रिय और सदाबहार हैं, और मुझे लगता है की इन गानों ने इस फिल्म की मदद की है। मैं हमेशा से स्पष्ट था , कि अगर मैंने कभी इस फिल्म को दोबारा बनाया , तो मैं इन ब्लॉकबस्टर गीतों का उपयोग करूंगा। मूल गाने संगीत निर्देशक आनंद मिलिंद द्वारा बनाए गए थे और इसके बोल समीर ने लिखे थे, जो मेरे दिल के काफी करीब हैं। हमने नए कुली नंबर 1 में इन गीतों को शामिल करके बहुत सारे काम एक साथ किए हैं।" 'कुली नंबर 1' 25 दिसंबर को 200 देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स के पास पहुंचने के लिए तैयार है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement