आमिर खान की आगामी फिल्म का पहला गाना हानिकारक बापू अभी हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने ने काफी धूम मचाया। इसे लोगों ने काफी पसंद किया। जिसको आमिर खान ने बाल दिवस पर रिलीज किया था। अब दंगल का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। जिसके बोल हैं धाकड़ छोरी। ट्रेलर और पहले गाने की तरह आपको दंगल का यह दूसरा गाना भी बेहद पसंद आएगा। स गाने को यूटीवी मोशन ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। गाने में पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे आमिर अपनी दोनों बेटियों गीता और बबीता को रेसलर बनने के लिए उनका उत्साहवर्धक करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस गाना में बताया गया है कि लड़कियों को कम नहीं आंकना चाहिए।
इस दूसरे गाने में यह दिखाया गया है कि कुश्ती के दांव पेच सिखने में कैसे दोनों बहनें दिन रात एक कर देती है।
एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!