khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:28 AM (IST)
सलमान खान की 2010 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘दबंग’ दर्शकों के जेहन में छह वर्ष बाद भी पूरी तरह से ताजा है। इसकी यादों को एक बार फिर से दर्शकों के जेहन में बनाए रखने के लिए सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के साथ ‘दबंग’ के रूप में लौटे हैं। हम यहां बात अरबाज खान की फिल्म ‘दबंग-3’ की नहीं कर रहे है। हम बात कर रहे हैं दुबई के बॉलीवुड थीम पर बने पार्क की, जिसका नाम है बॉलीवुड पाक्र्स दुबई। यह दुनिया का अपने आप में पहला ऐसा पार्क है जो पूरी तरह से बॉलीवुड पर आधारित है। इस पार्क ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जबरदस्त लोकप्रियता पा रहा है।
इस एक्शन से भरपूर वीडियो में सलमान खान और अरबाज खान को देख सकेंगे और वो भी बिलकुल ‘दबंग’ स्टाइल में। इस पार्क में क लाइव स्टंट शो का आयोजन भी किया जाएगा जिसका नाम होगा—दबंग:.Stunt Spectacular for Bollywood Parks Dubai