Daas Dev release pushed to clutter-free April 27 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन बार टलने के बाद अब इस दिन रिलीज होगी ‘दास देव’

khaskhabar.com: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 7:09 PM (IST)
तीन बार टलने के बाद अब इस दिन रिलीज होगी ‘दास देव’
मुंबई। फिल्मकार सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘दास देव’ अब 27 अप्रैल को रिलीज होगी। इस दिन किसी और फिल्म के रिलीज नहीं होने से इसके निर्माता खुश हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख कई बार आगे बढ़ चुकी है। पहले यह फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली थी। फिर 23 मार्च की तारीख तय हुई और इसके बाद 20 अप्रैल की। अब इसे 27 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया गया है। ‘सप्तऋषि सिनेविजन’ के निर्माता संजीव कुमार ने कहा, ‘‘मुझे अपने रिलीज सहयोगियों, प्रस्तोताओं और वितरकों पर विश्वास है। मुझे विश्वास है कि उन्होंने अच्छा काम किया है। अब फिल्म की कई फिल्मों से टकराहट नहीं होगी और हर निर्माता की तरह मेरा भी सपना है कि मेरी फिल्म खूब चले।’’
‘दास देव’ एक राजनीतिक प्रेम कहानी है जिसमें राहुल भट, रिचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement