पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के चलते चर्चाओं में बनी रही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट प्रदान किया। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में सिर्फ रणबीर और ऐश्वर्या के मध्य तीन अंतरंग दृश्यों पर कैंची चलाई है और शेष फिल्म को बिना किसी कट के, फवाद खान पर फिल्माए गए दृश्यों सहित, पास कर दिया है।