Censor Board issues U/A certificate for Leo after 13 cuts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

13 कट्स के बाद सेंसर बोर्ड ने जारी किया लियो के लिए यू/ए प्रमाण पत्र

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 3:40 PM (IST)
13 कट्स के बाद
सेंसर बोर्ड ने जारी किया लियो के लिए यू/ए प्रमाण पत्र
थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लियो' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित, एक्शन थ्रिलर 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 5 अक्टूबर को जारी फिल्म के एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने सिनेप्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब सीबीएफसी ने अभिनेता की फिल्म को कई कट और म्यूट के आदेश के बाद से यू/ए प्रमाणित किया है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो को हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर प्रमाणपत्र मिला है और यह इंटरनेट पर वायरल हो रही है। यह फिल्म लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का एक हिस्सा है। बता दें कि फिल्म को लेकर सीबीएफसी का प्रमाणन कई बदलावों के साथ आया है, जिसमें कुछ अपशब्दों को म्यूट करना और खूनी दृश्यों को संशोधित करना शामिल है। 13 कट्स के साथ फिल्म की गई प्रमाणित

पहले खबर आई थी कि लियो को सीबीएफसी द्वारा यू/ए प्रमाणपत्र के साथ प्रमाणित किया गया है, जिससे हर वर्ग के लोग इस फिल्म को देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएफसी ने फिल्म में 13 बदलाव अनिवार्य कर दिए हैं, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दलपति विजय के फैंस का ध्यान खींचा है। इन बदलावों में फिल्म में इस्तेमाल की गई अप शब्दों को म्यूट करना और कुछ हिंसक दृश्यों में बदलाव शामिल हैं। इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

इस एक्शन थ्रिलर का कार्यकारी शीर्षक पहले 'थलपति 67' था क्योंकि यह विजय की 67वीं फिल्म है। इसमें संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, अनुराग कश्यप और मैसस्किन जैसे कलाकार शामिल हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा किया गया है, जिन्होंने हाल ही में 'जवान' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। फैंस अब विजय को एक बार फिर पर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए बेकरार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement