Bollywood drug angle Jaya Prada advises Jaya Bachchan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड ड्रग एंगल :जया प्रदा ने जया बच्चन को दी नसीहत...

khaskhabar.com: बुधवार, 16 सितम्बर 2020 10:01 PM (IST)
बॉलीवुड ड्रग एंगल :जया प्रदा ने जया बच्चन को दी नसीहत...
कल रवि किशन और जया बच्चन के सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद जया प्रदा ने आज बोला की जया जी का बयान मुझे ठीक नहीं लगा। आपको तो अपने घर से आवाज उठानी चाहिए कि हां! में युवाओं को संभालूंगी। बच्चन परिवार जो कहता है उसे दुनिया सुनने को तैयार रहती है इसलिए मैं चैलेंज करती हूं कि क्या आप इस ड्रग माफिया को और ड्रग एडिक्टेड युवाओं को संभाल पाएंगी। सोमवार को शुरू हुए सत्र में रवि किशन ने कहा कि 'भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग की लत काफी ज्यादा है। कई लोगों को पकड़ लिया गया है। एनसीबी बहुत अच्छा काम कर रही है। मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं वह इस पर सख्त कार्रवाई करें, दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े और उन्हें सजा दे जिससे की पड़ोसी देशों की साजिश का अंत हो सके। रवि किशन के बयान के बयान के बाद जया बच्चन ने कहा, 'कल हमारे एक सांसद सदस्य ने लोकसभा में बॉलीवुड के खिलाफ कहा। यह शर्मनाक है। मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं। वो खुद भी इंडस्ट्री से आते हैं। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है। मुझे कहना पड़ रहा है कि इंडस्ट्री को सरकार की सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement