Bollywood celebrities love messages on Valentine Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड हस्तियों ने दिए ये प्यार भरे संदेश

khaskhabar.com: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 3:52 PM (IST)
वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड हस्तियों ने दिए ये प्यार भरे संदेश
मुंबई। अभिनेता आमिर खान से लेकर फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने बुधवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए गर्मजोशी से भरपूर प्यार भरे संदेश साझा किए। फिल्मी हस्तियों ने अपने संदेश में यह कहा:- आमिर खान : दोस्तो, वैलेंटाइन डे पर अपना गीत ‘पहला नशा’ सुन रहा हूं। इस दिन के लिए बढिय़ा गीत और मैं जरूर कहना चाहूंगा कि यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक है। आप सभी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं। करण जौहर : दुनिया में प्यार सबसे खूबसूरत एहसास है। यह तब (प्यार) काम करता है, जब यह बिना किसी शर्त के होता है....जब इसमें अहम की भावना नहीं होती...जब इसमें ज्यादा अपेक्षाएं नहीं पाली जाती और सबसे जरूरी जब इसकी नींव विश्वास पर टिकी होती है। वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement