Block button for those who hate: Sunny Leone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नफरत करने वालों से ऐसे निपटती है सनी लियोन

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 8:20 PM (IST)
नफरत करने वालों से ऐसे निपटती है सनी लियोन
सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा निशाना बनाया जाना अभिनेत्री सनी लियोन के लिए नई बात नहीं है। हाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने उनके बारे में आपत्तिजनक ट्वीट किया था। लेकिन, इन सबसे निपटने का तरीका सनी जानती हैं। बस, वह इन सभी को ब्लॉक कर देती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने से वह प्रभावित होती हैं, सनी ने कहा, नहीं, क्योंकि मेरे पास ब्लॉक बटन है। मैं इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं देती। मुझे पता है कि मुझे फॉलो करने वाले प्रशंसक मेरे साथ सालों से हैं और इसके लिए मैं उन्हें प्यार करती हूं। अभिनेत्री कहती हैं, नफरत करने वाले ब्लॉक कर दिए जाते हैं। वर्मा ने सनी के बारे में विवादित पोस्ट में लिखा था, मैं चाहता हूं कि पुरुषों को दुनिया की सभी महिलाएं उतना ही खुश करें जितना सनी लियोन करती हैं। वर्मा के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। पुलिस में शिकायत तक दर्ज हुई थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement