Block button for those who hate: Sunny Leone Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नफरत करने वालों से ऐसे निपटती है सनी लियोन

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 8:21 PM (IST)
नफरत करने वालों से ऐसे निपटती है सनी लियोन
सनी (35) ने बिग बॉस-5 के जरिए भारतीय शोबिज में आगाज किया था। वह कहती हैं कि उद्योग में उनको लेकर व्याप्त बनी बनाई धारणाओं को लेकर वह कुछ नहीं कर सकतीं। जिस्म-2, जैकपॉट, और एक पहेली लीला जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सनी का कहना है कि अच्छा काम पाने के लिए संघर्ष जारी है। सनी कहती हैं, हर किसी की अपनी यात्रा होती है और मेरी यात्रा अपने आप में अलग है। फिल्मों की पटकथा के चुनाव में उनके पति डेनियल वेबर और टीम के सदस्य सहयोग करते हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने पति और अपनी टीम पर गर्व है। फिल्म रईस के गाने लैला ओ लैला में अभिनेता शाहरुख खान के साथ दिख चुकीं सनी का कहना है कि किसी भी अन्य कलाकार की तरह उनकी भी ख्वाहिश सलमान खान और आमिर खान के साथ भी काम करने की है। सनी अपनी अगली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म तेरा इंतजार में अभिनेता अरबाज खान के साथ पर्दे पर नजर आएंगी।

क्यों असफल रहा ​कल्कि का निजी और फिल्मी करियर

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement