Advertisement
बिहार या यूपी, किसकी होगी जीत : रिलीज हुआ रानी चटर्जी और संजना पांडेय की 'यूपी वाली, बिहार वाली' का ट्रेलर

'यूपी वाली, बिहार वाली' के निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। फिल्म में रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा, प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी दिखेंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी साफ नहीं है लेकिन फिल्म को जल्द ही टीवी पर रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि रानी चटर्जी और संजना पांडेय दोनों ही भोजपुरी की जानी-मानी अभिनेत्री है। दोनों ही अभिनेत्रियों ने सास-बहू के इत्तर महिला उन्मुख फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी ने कई फिल्में अपने बलबूते पर हिट कराई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


