Bhumi to make special appearance in Shubh Mangal Zyada Saavdhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में खास भूमिका में भूमि पेडणेकर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2020 1:34 PM (IST)
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में खास भूमिका में भूमि पेडणेकर
मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर एक बार फिर से अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। 'शुभ मंगल सावधान' में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद भूमि फिल्म के दूसरे भाग में शामिल होकर फ्रेंचाइजी के साथ अपनी साझेदारी जारी रखेंगी। फिल्म के दूसरे भाग में भूमि एक विशेष रूप में दिखाई देंगी, जो पिछली फिल्म की तुलना में काफी अलग होगा। भूमि को फिल्म में लिए जाने को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल. राय ने कहा, "भूमि 'शुभ मंगल सावधान' परिवार का हिस्सा हैं और उनके बिना हम 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। फिल्म में वह विशेष भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म में उनके होने को लेकर हम बहुत खुश हैं।"
हितेश केवल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement