Bard Of Blood to launch on September 27-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

27 सितंबर को लॉन्च होगी ‘बार्ड ऑफ ब्लड’

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जुलाई 2019 6:21 PM (IST)
27 सितंबर को लॉन्च होगी ‘बार्ड ऑफ ब्लड’
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोडक्शन द्वारा निर्मित वेबसीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ 27 सितंबर को लॉन्च होगी। शाहरुख ने ट्वीट किया है, ‘‘27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर एक्शन से भरपूर सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ के लिए तैयार रहें।’’ अभिनेता इमरान हाशमी इस शो के साथ वेब वल्र्ड में डेब्यू कर रहे हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के गौरव वर्मा ने भी ट्वीट किया, ‘‘नेटफ्लिक्स इंडिया पर हमारी पहली वेब सीरीज के लिए तारीख मिल गई है । 27 सितंबर को एक्शन से भरपूर ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ के लिए तैयार हो जाइए।’’
यह वेब सीरीज बिलाल सिद्दीकी की किताब ‘द बार्ड ऑफ ब्लड’ पर आधारित है।
कई भाषाओं में प्रसारित होने वाली यह वेब सीरीज एक निर्वासित जासूस, कबीर आनंद की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement