बद्रीनाथ की दुल्हनिया: अब भी कमाई के मामले में आगे है दुल्हनिया
khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 4:25 PM (IST)
आलिया भट्ट और वरुण धवन अभिनीत इस वर्ष की पहली बेसिरपैर की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपना रंग बिखेरने में कामयाब हो रही है। अपने तीसरे सप्ताह के वीकेंड में इस फिल्म ने इस सप्ताह प्रदर्शित हुई अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी को पीछे छोड दिया है। है तो यह आश्चर्यजनक लेकिन इस दुल्हनिया ने यह करतब कर दिखाया है। शुक्रवार से रविवार तक बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने बॉक्स ऑफिस पर 6.95 करोड का कारोबार किया है। अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी ने तीन दिन में 15 करोड का कारोबार किया है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने अपने प्रथम तीन दिन में 45 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। 17 दिनों में यह फिल्म अब तक 108 करोड का कारोबार करने में कामयाब हुई है। लगभग 45 करोड रुपये में तैयार इस फिल्म ने लागत के पहले ही खासी रकम वसूल ली थी।