Avatar-2 crossed 5000 crores globally, still behind Avengers Endgame-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैश्विक स्तर पर 5000 करोड़ के पार पहुँची अवतार-2, फिर भी एवेंजर्स एंडगेम से पीछे

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2022 11:37 AM (IST)
वैश्विक स्तर पर 5000 करोड़ के पार पहुँची अवतार-2, फिर भी एवेंजर्स एंडगेम से पीछे
बीती 16 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून की अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन के 8वें दिन 200 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए स्वयं को 206.85 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। शुक्रवार को इस फिल्म ने 13.25 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रदर्शन के 7 दिन में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 193.60 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वैश्विक स्तर पर अवतार द वे ऑफ वाटर ने पहले हफ्ते में पूरी दुनियाभर में 600 मिलियन अर्थात् करीब पांच हजार करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। पहले सप्ताह में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह दूसरी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 260.40 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम अभी भी पहली पायदान पर विराजमान है। इस आंकड़े को देखते हुए स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि इसे पीछे धकेलने में हॉलीवुड की फिल्मों को लम्बा समय लगेगा। पहले सप्ताह में अवतार 2 ने 193.60 करोड़ का कुल कारोबार करके एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, स्पाइटर मैन नो वे होम और डॉ. स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस की प्रथम सप्ताह की कमाई को बहुत पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इस सप्ताह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर घरेलू फिल्म सर्कस का प्रदर्शन हुआ है, लेकिन अवतार-2 को बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म टकराव देने में असफल रही है। आश्चर्य की बात तो यह है कि सर्कस ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन मात्र 7 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इन 7 करोड़ में से उसे मल्टीचेनों से 3.16 करोड़ प्राप्त हुए हैं शेष कारोबार उसे सिंगल स्क्रीन्स से मिला है। आलोचकों व दर्शकों द्वारा पूरी तरह से नकार दी गई सर्कस को लेकर अब यह कहा जा रहा है कि यह अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ का कारोबार करने में ही सफल होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement