Assistant director ravi Shankar alok commit suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'अब तक छप्पन ' के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी...

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 12:32 PM (IST)
'अब तक छप्पन ' के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी...
मुंबई। 2004 में आई फिल्म 'अब तक छप्पन' के असिस्टेंट डायरेक्टर रविशंकर आलोक ने बुधवार को एक बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली। 32 साल के रविशंकर आलोक मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते थे। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 2 बजे उन्होंने अपने घर की बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें पेशे से स्क्रिप्ट राइटर असिस्टेंट डायरेक्टर रविशंकर ने फिल्म ‘अब तक छप्पन’ में शिमित अमीन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. ये फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी, लेकिन खबरों की माने तो रवि के पास पिछले एक साल से कोई काम नहीं था और वो डिप्रेशन में और उनका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था।वहीं पुलिस के मुताबिक फिलहाल तो ये सुसाइड केस लग रहा है लेकिन पुलिस इस केस के हर पहलू की जांच करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement