Article 15 certified UA after 5 modifications-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘आर्टिकल 15’ को पांच कट के बाद मिला यूए प्रमाणपत्र

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जून 2019 4:03 PM (IST)
‘आर्टिकल 15’ को पांच कट के बाद मिला यूए प्रमाणपत्र
मुंबई। फिल्मकार अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने पांच सुझाए गए संशोधनों के बाद यूए प्रमाणपत्र दिया है। ‘आर्टिकल 15’ में दिखाया गया है कि समाज में जातिगत भेदभाव किस तरह से फैला हुआ है। फिल्म के निर्माताओं ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) से एक अनुपालन प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया और फिल्म की शुरुआत में डिसक्लेमर के साथ हिंदी में एक वॉयसओवर जोड़ा। इसके बाद सेंसर ने आयुष्मान खुराना अभिनीत इस फिल्म को अभिभावकीय सलाह के साथ अप्रतिबंधित सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए सही पाया। सीबीएफसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए संशोधनों में आग में एक झंडे के गिरने के एक दृश्य को हटाया गया, कुछ गालियों को हटाया गया और इसके साथ ही मारपीट के दृश्यों को 30 प्रतिशत कम किया गया।
130.37 मिनट लंबी इस फिल्म में ईशा तलवार, एम नास्सर, मनोज पहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मुहम्मद जीशान अयूब भी शामिल हैं।
बनारस मीडिया वक्र्स और जी स्टूडियोज ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement