Arshad Warsi gets the jab, says vaccine lagao immunity badhao-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अरशद वारसी ने कराया टीकाकरण, दिया ये संदेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021 5:10 PM (IST)
अरशद वारसी ने कराया टीकाकरण, दिया ये संदेश
मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी ने शुक्रवार को विले पार्ले में स्थित एक अस्पताल में कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ अपना टीकाकरण कराया। इस खबर को अपने प्रशंसकों संग साझा करते हुए उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "वैक्सीन लगाओ इम्युनिटी बढ़ाओ..मैंने अपना करा लिया है। वैक्सीन लेने वाले लोगों की संख्या जितनी अधिक होगी, कोरोनावायरस उतना कम होता जाएगा।" अभिनय की बात करें, तो अरशद आने वाले समय में फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार और कृति सेनन भी हैं। फरहाद शामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय एक गैंगस्टर के किरदार में है, जो एक एक्टर बनने की चारह रखता है, जबकि अरशद फिल्म में उनके दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे। कृति को एक पत्रकार के किरदार में देखा जाएगा, जो निर्देशक बनने का ख्वाब देखती हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement