Arjun Mathur does not find Sidharth a good actor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘‘मुझे नहीं लगता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे अभिनेता हैं।’’

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 12:50 PM (IST)
‘‘मुझे नहीं लगता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे अभिनेता हैं।’’
मुंबई। ‘मेड इन हेवन’ के स्टार अर्जुन माथुर के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे अभिनेता नहीं है। एक बयान के अनुसार, अर्जुन ने अपने ये विचार उस समय रखे जब वह ‘सेक्रेड गेम्स’ की स्टार कुब्रा सैत के साथ शो ‘बाय इन्वाइट ओनली’ पर आए थे। अर्जुन से जब फिल्म जगत के सबसे ओवररेटेड अभिनेता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अच्छे अभिनेता हैं।’’ वहीं, कुब्रा ने ‘संजू’ और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को ओवररेटेड फिल्म करार दिया। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में राहुल गांधी का किरदार निभाने वाले अर्जुन ने इस पर प्रतिक्रिया दी कि, ‘‘मुझे ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के लिए काफी नफरत मिली और मुझे खुद से नफरत हो गई कि मैने ये किरदार निभाया।’’
अर्जुन ने एमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में होमोसेक्सुअल का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए इन्हें बहुत सराहना मिली। जोया अख्तर और रीमा कागती के इस शो में बेवफाई और संघर्ष जैसे उन मुद्दों को उठाया गया है जो भारत में समलैंगिकों को झेलने पड़ते हैं। इसके दूसरे सीजन पर काम चल रहा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement