Are Prabhas and Salman Khan collaborating for Rohit Shetty’s next, director speaks up!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान खान-प्रभास के साथ कोई फिल्म नहीं, अफवाह है: रोहित शेट्टी

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2017 4:14 PM (IST)
सलमान खान-प्रभास के साथ कोई फिल्म नहीं, अफवाह है: रोहित शेट्टी
उत्तर भारत में सलमान खान के सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं जो सलमान खान की फिल्म देखना सबसे पहले पसन्द करते हैं, कमोबेश बाहुबली सीरीज के बाद यही हाल अब साउथ स्टार प्रभास का हो रहा है। साउथ स्टार प्रभास सिर्फ एक फिल्म और इसके सीक्वल के बाद बॉलीवुड के बहुप्रतीक्षित सितारे बन गए हैं जहां कई निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों लेना चाहते हैं। प्रभास वर्तमान में दक्षिण भारत की तमिल भाषा में बन रही फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें देवसेना अनुष्का शेट्टी एक बार फिर उनके साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड गलियारों में एक सनसनी फैली की गोलमाल अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी प्रभास को अपनी अगली फिल्म में सलमान खान के साथ लेना चाहते हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह पूरी तरह से एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इन समाचारों को रोहित शेट्टी ने पूरी तरह से नकार दिया है। एक लीडिंग डेली को दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि यह समाचार झूठा है। अफवाह है। मैं पिछले तीन सप्ताहों से स्पेन में फीयर फैक्टर कर शूटिंग कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह अफवाह कहां से शुरू हुई और इसे मीडिया ने किस रूप में लेकर पाठकों तक पहुंचाया। मेरी अभी कोई सी फिल्म सलमान खान और प्रभास के साथ करने का इरादा नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement