Anushka Sharma say about Amitabh bachchan and shahrukh khan stardom Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमिताभ, शाहरुख जैसा स्टारडम अब नहीं मिल सकता: अनुष्का शर्मा

khaskhabar.com: शनिवार, 05 अगस्त 2017 3:13 PM (IST)
अमिताभ, शाहरुख जैसा स्टारडम अब नहीं मिल सकता: अनुष्का शर्मा
इम्तियाज अली जैसे मंझे हुए निर्देशक के निर्देशन में काम करने के अनुभव के बारे में पूछने पर अनुष्का कहती हैं, ‘मैं लंबे समय से इम्तियाज के साथ काम करना चाहती थी। उनकी फिल्में हमेशा ही पसंद की जाती रही हैं और मेरी तमन्ना थी कि कभी उनकी किसी फिल्म का हिस्सा बनूं। उनकी फिल्मों में मुख्य महिला कलाकार का किरदार काफी सशक्त होता है।’ अनुष्का ने फिल्में चुनने के बारे में अपनी राय आईएएनएस के साथ साझा करते हुए कहा, ‘मैं फिल्म को कहानी को अधिक तवज्जो देती हूं, उसके बाद निर्देशक भी मेरे लिए उतना ही मायने रखता है। फिल्म की कहानी में क्या नया है और मेरे किरदार कैसा है, उससे संतुष्ट होने के बाद ही फिल्म साइन करती हूं। आप मेरे अब तक के करियर को देखकर इसका अनुमान लगा सकते हैं कि मैंने लगभग 10 वर्षो में सिर्फ 15 फिल्में ही की हैं।’

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत

2/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement