Anil Kapoor daughter Rhea reaction about me too campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनिल कपूर की बेटी रिया बोलीं, फिल्म जगत में बहुत से मुखर लोग

khaskhabar.com: सोमवार, 25 मार्च 2019 1:48 PM (IST)
अनिल कपूर की बेटी रिया बोलीं, फिल्म जगत में बहुत से मुखर लोग
नई दिल्ली। फिल्मकार रिया कपूर का कहना है कि बॉलीवुड में मी टू अभियान महिलाओं को अपनी आवाज तलाशने के लिए सही दिशा में एक बड़ा कदम था और अब फिल्म जगत में बहुत से मुखर लोग हैं। रिया ने यहां आईएएनएस को बताया कि यहां (फिल्म जगत में) बहुत से मुखर लोग हैं..लोग अपनी आवाज को तलाशना सीख रहे हैं। हम यह जानने के लिए उठ खड़े हुए हैं कि जो भी हम सोचते और कहते हैं उसका मूल्य है..इसलिए मुझे लगता है कि यहां बहुत से लोग हैं जो अपनी आवाज को तलाश चुके हैं और बोलने में पर्याप्त रूप से सशक्त हैं। उन्होंने कहा, मी टू अभियान महिलाओं को अपनी आवाज तलाशने के लिए सही दिशा में एक बड़ा कदम था और पुरुषों के लिए उनकी आवाज को समझना उनका समर्थन करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement