Amitabh reshoots for Sarkar 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘सरकार 3’ की शूटिंग,अमिताभ ने किया लुक बदलने का फैसला

khaskhabar.com: रविवार, 23 अप्रैल 2017 4:57 PM (IST)
‘सरकार 3’ की शूटिंग,अमिताभ ने किया लुक बदलने का फैसला
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मकार राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ के कुछ दृश्यों की शूटिंग फिर से कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि इसके कारण का खुलासा नहीं किया है और कहा कि वह जल्द इस बारे में बताएंगे। बिग बी ने शनिवार रात ट्विटर पर कहा, ‘‘फिर से शूटिंग जारी है। राम गोपाल वर्मा के साथ लंबी बातचीत के बाद मैंने ‘सरकार 3’ में अपना लुक बदलने का फैसला किया। मजाक कर रहा हूं।’’ अभिनेता ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वह बेंच पर बैठे कुछ सोचते नजर आ रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर में अमिताभ, राम गोपाल के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
इरोज इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत और अलुंब्रा एंटरटेंमेंट, वेब सिनेमाज और एबी कॉर्प द्वारा निर्मित ‘सरकार 3’ इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement