amitabh bachchan share old memory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक पल के लिए निकल गई थी अमिताभ बच्चन की जान, लेकिन क्यों?

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 12:27 PM (IST)
एक पल के लिए निकल गई थी अमिताभ बच्चन की जान, लेकिन क्यों?
इन दिनों बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन काफी पुरानी तस्वीर वायरल हो रही हैं इस तस्वीर में अ​मिताभ बाघ से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर 1977 में आई अपनी फिल्म ‘खून पसीना’ में वास्तविक बाघ के साथ साहसिक स्टंट करने की बात को लेकर यादों में खो गए, लेकिन मौजूदा पीढ़ी के कुछ निर्देशकों ने उनके इस स्टंट को पागलपन करार दिया। अमिताभ ने मंगलवार रात ट्विटर पर एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बाघ के साथ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘खून पसीना में असली बाघ के साथ लड़ने के काम को आज के निर्देशकों के साथ शेयर किया तो उन्हें लगा कि मैं पागल था।’ राकेश कुमार निर्देशित फिल्म ‘खून पसीना’ में रेखा, असरानी, अरुणा ईरानी, कादर खान और दिवंगत कलाकारों निरुपा रॉय व विनोद खन्ना ने भी काम किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement