Advertisement
आगे बढ़ी 'अल्फा' की रिलीज डेट, अगले साल सिनेमाघरों में दिखेगी आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन फिल्म

कंपनी के प्रवक्ता ने आगे बताया कि वीएफएक्स टीम को अपेक्षा से ज्यादा समय लग रहा है और वे कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसी कारण अब फिल्म को अप्रैल 2026 में रिलीज करने का फैसला किया गया है। हम चाहते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव दे और इसके लिए थोड़ा और वक्त देना सही रहेगा।
फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार साथ नजर आएंगी। दोनों का किरदार बेहद शक्तिशाली और एक्शन से भरपूर बताया जा रहा है। फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में होंगे, जिनके साथ आलिया और शरवरी का टक्कर वाला सीक्वेंस इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। वहीं अनिल कपूर भी एक अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म वाईआरएफ के 'स्पाई यूनिवर्स' का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


