Alaya F raises internets mercury, bikini photo sets fire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलाया एफ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी फोटो ने लगाई आग

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जून 2022 2:37 PM (IST)
अलाया एफ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी फोटो ने लगाई आग
अपने समय की ख्यातनाम हॉट अभिनेत्री रही पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ इन दिनों सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई है। उनकी बिकिनी फोटो को देखकर उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे भी आलया एफ अपनी खूबसूरती और हॉटनेस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपने हॉट और सेक्सी लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस समय भी अलाया का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग अभिनेत्री का हॉट अवतार देखकर खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। अभिनेत्री अलाया एफ ने हाल ही में लाइफस्टाइल एशिया इंडिया मैगजीन के जून कवर के लिए बिकिनी फोटोशूट करवाया था। उनके इस शूट की तस्वीरें मैगजीन ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने अलग-अलग बिकिनी पहन रखी है, जिनमें वह काफी हॉट लग रही हैं। बिकिनी में अलाया अपना सेक्सी फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का हॉट अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है और कमेंट सेक्शन में सब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, वो लडक़ी जो सबसे अलग और सेक्सी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, तुम बहुत सेक्सी हो। बात अगर अलाया इब्राहिम फर्नीचरवाला, जो अलाया एफ के नाम से मशहूर है के काम की जाए तो अलाया ने वर्ष 2020 में अपनी शुरूआत सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सैफ की बेटी का किरदार निभाया था। तब्बू ने उनकी माँ की भूमिका को अभिनीत किया था। अलाया ने फिल्म में दमदार अभिनय किया था जिसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement