akshay kumar wishes happiest birthday to anupam kher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्षय ने अनुपम को एक दिन पहले दी जन्मदिन की बधाई

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2017 4:29 PM (IST)
अक्षय ने अनुपम को एक दिन पहले दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने साथी अनुपम खेर को एक खास संदेश के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अनुपम मंगलवार को 61 वर्ष के हो जाएंगे। अक्षय ने इस मौके पर अनुपम के साथ की कुछ फिल्मों की याद ताजा करते हुए ट्वीट किया, ‘साथ में खाने पीने और साथ में रहने वाली टीम.. टीम ‘बेबी’ से टीम ‘नाम शबाना’ तक हमारे शुक्ला जी अनुपम खेर को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।’ अनुपम ने ‘नाम शबाना’ की टीम के साथ जन्मदिन से एक दिन पहले एक पार्टी की। दिग्गज अभिनेता ने इससे खुश होकर पोस्ट में लिखा, ‘मेरा जन्मदिन एक दिन पहले मनाने के लिए मेरे दोस्तों का शुक्रिया। ‘नाम शबाना’ की टीम का हिस्सा होना शानदार रहा। आप सभी को प्यार।’

[ कोर्ट..केस..कचहरी..और फिल्म सुपरहिट! ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement