Akshay and Sonam are seen together in the video ab samjhauta nahi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘अब समझौता नहीं...’ वीडियो में साथ दिखे अक्षय व सोनम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 7:49 PM (IST)
‘अब समझौता नहीं...’ वीडियो में साथ दिखे अक्षय व सोनम
मुंबई। मासिक धर्म की स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर आधारित आगामी फिल्म ‘पैड मैन’ के कलाकार अक्षय कुमार और सोनम कपूर माहवारी से जुड़े जागरूकता फैलाने वाले एक वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं। ‘अब समझौता नहीं-द शॉपिंग लिस्ट’ नामक वीडियो का उद्देश्य माहवारी पर फैली चुप्पी को तोडऩा है। इस वीडियो में सोनम कुछ वस्तुओं की सूची को पढ़ती हुई नजर आती हैं जिसमें पुराने और गंदे कपड़ों के टुकड़ों से लेकर असुरक्षित वस्तुओं जैसे राख, नारियल भूसी और घास शामिल हैं। इन सभी चीजों का इस्तेमाल भारत के अधिकांश क्षेत्रों की महिलाएं माहवारी के दौरान करती हैं।
वीडियो के आखिर में अक्षय और सोनम देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं को साल भर के सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए वत्सल्य फाउंडेशन को न्यूनतम 400 रुपये का दान करने का आग्रह करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement