Ajay Devgn wraps up Kolkata schedule of Maidaan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजय देवगन ने कोलकाता में की 'मैदान' की शूटिंग पूरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 3:20 PM (IST)
अजय देवगन ने कोलकाता में की 'मैदान' की शूटिंग पूरी
कोलकाता। अभिनेता अजय देवगन ने अमित रविंद्रनाथ शर्मा की फिल्म 'मैदान' का तीसरा शेड्यूल कोलकाता में पूरा कर लिया है। शर्मा की फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के सुनहरे सालों पर आधारित है। फिल्म में अजय प्रसिद्ध कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का संस्थापक व जनक भी कहा जाता है। वह साल 1950 से साल 1963 में अपनी आंखिरी सांस तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक थे। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का आर्किटेक भी माना जाता है।
फुटबॉल स्टार पीके बनर्जी ने अजय देवगन से मुलाकात कर फुटबॉल टीम के साथ अपने ज्ञान और अनुभवों को साझा किया।
फिल्म की टीम ने कोलकाता और कई बाहरी क्षेत्र में शूटिंग की। टीम हर दिन सुबह 4 बजे से शाम के 5 बजे तक शूटिंग करती थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement