मंबई। अभिनेता व निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को कहा कि उनकी निर्देशन की
आगामी फिल्म ‘शिवाय’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए
प्रमाण-पत्र प्रदान किया है, जिससे वह संतुष्ट हैं। अजय ने इस फिल्म का
निर्देशन, निर्माण के साथ ही इसमें अभिनय भी किया है। उन्होंने ट्विटर पर
साझा किया कि सेंसर बोर्ड के अधिकारी प्रमाण-पत्र को लेकर बेहद सहयोगी रहे।