Aishwarya Rai Bachchan will be seen again after 12 years with Rajinikanth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

12 साल बाद फिर नजर आएंगी रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन

khaskhabar.com: बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 11:08 PM (IST)
12 साल बाद फिर नजर आएंगी रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन
गत वर्ष प्रदर्शित हुई रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर आई इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने जो सफलता प्राप्त की उसने फिल्म के निर्माताओं को हैरान कर दिया था। अन्नाथे में रजनीकांत के साथ कीर्ति सुरेश और नयनतारा भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं। सन पिक्चर्स ने इस फिल्म का निर्माण किया था। अब सन पिक्चर्स ने रजनीकांत को लेकर एक और फिल्म की घोषणा की है। इसका शीर्षक वक्तीतौर पर थलाइवार 169 रखा गया है, जिसे बाद में बदला जाएगा। सिनेमा की दुनिया के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म का नाम आते ही अलग लेवल का एक्साइटमेंट होता है। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार करेंगे जिनके नाम की घोषणा स्वयं रजनीकांत ने कुछ समय पूर्व की है। बीती 10 फरवरी को मेकर्स ने एक वीडियो रिलीज कर इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। इस वीडियो में रजनीकांत और नेल्सन दिलीप कुमार के साथ संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए। अनिरुद्ध रविचदंर फिल्म के गानों को कंपोज कर रहे हैं। निर्माताओं ने रजीनकांत की इस फिल्म की बाकी कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सिने उद्योग के गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म लेने के मूड में हैं। हालांकि, आखिरी निर्णय एक्ट्रेस ही लेंगी और अगर वो सहमत होती हैैं तो फिल्म में रजनीकांत और उनकी जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2010 में आई फिल्म रोबोट में साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अगर फिल्म थलाइवार 169 में दोनों नजर आते हैं तो रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन 12 साल बाद फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement