after baaghi 2 success did tiger shroff and disha patani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बागी 2' की कामयाबी के बाद ये कपल बदल गया इतना....

khaskhabar.com: बुधवार, 11 जुलाई 2018 4:51 PM (IST)
बागी 2' की कामयाबी के बाद ये कपल बदल गया इतना....
मुंबई। बॉलीवड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक अब दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ भी है। यह दोनों कपल 'बागी 2' फिल्म में एक साथ नजर आए थे जिसने ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दोनों कपल के हाथ सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। बागी 2' की कामयाबी ने साबित कर दिया कि टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी की जोड़ी बड़े परदे पर सुपरडुपर हिट है। 'बागी 2' में इन दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। वहीं अब ऐसा लगता है कि इन दोनों की जोड़ी मेकर्स को भा गई है इसी वजह से उन्होंने इन दोनों को बड़े प्रोजेक्ट के लिए साइन करने का मन बना लिया है। मिड डे के सूत्रों की मानें तो एक फेमस ऑयल कंपनी की मार्केटिंग टीम ने दिशा और टाइगर को विज्ञापन के लिए संपर्क किया है। इससे पहले यह दोनों कभी भी किसी विज्ञापन में साथ नहीं आए हैं ऐसे में कंपनी का मानना है कि उनके विज्ञापन का चेहरा अगर दिशा और टाइगर बनेंगे तो उन्हें ज्यादा फायदा होगा। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बॉलीवुड कपल को ऐसे किसी विज्ञापन का ऑफर दिया गया हो। इससे पहले शाहरुख खान और गौरी भी फर्नीचर ब्रांड में नजर आए थे जिसके लिए उन्होंने 18 करोड़ फीस ली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement