करियर की तीसरी सौ करोडी, चौथी की तैयारी में वरुण धवन
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 3:20 PM (IST)
अभिनेता वरुण धवन इस समय बॉलीवुड के कामयाब हीरो माने जा रहे है। ज्यादातर निर्माता इस समय वरुण के साथ काम करने को बेकरार हैं। वरुण धवन की सारी फिल्में हिट चल रही हैं। वरुण ने अब तक बॉलीवुड को 8 फिल्में दी हैं। एक भी फिल्म को कमाई के मामले में घाटा नहीं हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकडा पार कर लिया है। इस फिल्म सहित वरुण की कुल तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड से ज्यादा रुपए बटोरे हैं। आइए इस टेबल के जरिए आपको दिखाते है कि, वरुण धवन की वो 8 फिल्मे कौन सी है और किस फिल्म ने कितने रुपए की कमाई की है।