Adah Sharma to endorse German brand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अदा शर्मा यहां करेगी फिटनेस और फैशन का...

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 अप्रैल 2018 6:49 PM (IST)
अदा शर्मा यहां करेगी फिटनेस और फैशन का...
मुंबई। अभिनेत्री अदा शर्मा को जर्मन ब्रांड गार्मिन के प्रचार के लिए चुना गया है। वह भारत में इसका प्रचार करेंगी। अदा ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि गार्मिन ने मुझे ब्रांड के साथ जुडऩे वाले पहले भारतीय कलाकार के रूप में चुना। यह अभियान फिटनेस और फैशन का सहयोग है। मैं इसकी समर्थक हूं, इसलिए मैं इसे लोकप्रिय बनाने के लिए चुने जाने की आभारी हूं।’’ यह ब्रांड अपने नए उत्पादों के लिए जाना जाता है, जो मोटर वाहन, विमानन, समुद्री, फिटनेस, आउटडोर रिक्रिएशन और वायरलेस एप्लिकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है। अदा आगामी फिल्म ‘चार्ली चैपलिन 2’ में दिखाई देंगी। इसमें अभिनेता-फिल्मकार प्रभुदेवा उनके साथ दिखेंगे। फिल्म में गायिकी भी करती नजर आएंगी। वह जल्द ही ‘कमांडो 3’ की शूटिंग करेंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement