Actress shammi passes away -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी ने भी दुनिया को कह दिया अलविदा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 मार्च 2018 12:14 PM (IST)
वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी ने भी दुनिया को कह दिया अलविदा...
मुंबई। चांदनी के जाने के बाद अब बॉलीवुड की एक ओर वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी ने मंगलवार को दुनिया से अलविदा कह दिया हैं। शम्मी 87 साल की थीं। इस खबर की पुष्टि अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शम्मी आंटी...फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के कई साल देने वाली... हमारे परिवार की दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शम्मी लंबी बीमारी से ग्रसित थीं। दुख की बता है, धीरे-धीरे वे सब चले जाते हैं।' शम्मी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन', 'शिरिन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देख भाई देख' में भी उनका अहम रोल था। बिग बी के अलावा संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने लिखा, 'शम्मी आंटी मेरे लिए एक बहुत अच्छी अदाकारा थीं। वो मेरी मां की बहुत अच्छी दोस्त थीं और हम सब उन्हें बहुत प्यार करते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनकी हंसी स्वर्ग में भी गूंजती रहे।' बता दें कि शम्मी ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। 1949 से 1969 में वो फिल्मों में काफी सक्रिय रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement