Actress Madhuri Dixit showed beautiful dance moves on Bairi Piya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'बैरी पिया' पर एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित ने दिखाए खूबसूरत डांस मूव्स

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 3:25 PM (IST)
'बैरी पिया' पर एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित ने दिखाए खूबसूरत डांस मूव्स
मुंबई । 2002 के रोमांटिक ड्रामा 'देवदास' के लोकप्रिय ट्रैक 'बैरी पिया' पर एक्‍ट्रेस माधुरी दीक्षित नेने ने खूबसूरत डांस मूव्स दिखाए। एक्‍ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 39 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें पीले रंग की एथनिक ड्रेस में 'बैरी पिया' ट्रैक पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 'देवदास' के इस गाने को श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने गाया है। यह गाना मूल रूप से ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।
ऐसा लगता है कि माधुुुरी का यह वीडियो 'डांस दीवाने' के सेट पर शूट किया गया है। इसमें माधुरी ने कम मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा। उन्‍होंने अपने लुक को हरे रंग के कुंदन हार के साथ पूरा किया।
माधुरी फिलहाल 'डांस दीवाने' की जज हैं। सुनील शेट्टी भी इसे जज कर रहे हैं। होस्ट लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हैं।
यह शो कलर्स पर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement