Advertisement
दर्शकों पर जादू चलाने के लिए अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार

उन्होंने कहा कि कोर्टरूम ड्रामा लंबे समय से मेरी पसंद रहा है। मैं अच्छे, दमदार और चुनौतीपूर्ण कोर्टरूम ड्रामा की तलाश में थी। इस फिल्म के जरिए मेरी यह इच्छा पूरी हुई। लेकिन, एक एक्टर के तौर पर मुझे लगता है कि मुझमें काफी बदलाव आया है। मेरी परफॉर्मेंस में ग्रोथ और मैच्योरिटी भी आई है। मुझे लगता है कि एक एक्टर के तौर पर मैं बड़ी हुई हूं और कुछ पल ऐसे थे, जो बहुत असली लगे, जिनके लिए मुझे एक्टिंग करने या खुद को उस स्थिति में इमेजिन करने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं असल में उस पल को जी रही थी। आंसू, भावनाएं और इमोशनल संघर्ष भी असली थे।
उन्होंने कहा कि निराशा, सफलता, नुकसान और दुख, सबकुछ बहुत असली लगा। एक्टर के तौर पर, मुझे लगता है कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। जब आप यह भूल जाते हैं कि आप किसी चीज का हिस्सा हैं, तो आप बस 'होने' और किसी खास सीन में बस 'साथ-साथ रहने' के स्टेज पर पहुंच जाते हैं। और असल में होने या सच में मौजूद होने की कोशिश नहीं करते।
‘द इंडिया स्टोरी’ में अभिनेता श्रेयस तलपड़े भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म पेस्टिसाइड के गलत इस्तेमाल, खाने में मिलावट और पब्लिक हेल्थ पर इनके असर के मुद्दों को दिखाती है।
यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


