बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम का कहना है कि उन्हें
मारधाड़ वाली भूमिका पसंद है, लेकिन वह घातक किरदार नहीं निभाना चाहते। जॉन
ने गुरुवार को फिल्म ‘फोर्स 2’ के ट्रेलर लांच पर कहा, ‘‘फिल्म ‘फोर्स 2’
के बाद मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि, मुझे मारधाड़ वाली
फिल्में पसंद हैं, लेकिन मैं बिल्कुल भी घातक भूमिकाएं करना नहीं चाहता।
मुझे कॉमेडी पसंद है।’’