Actor Hritik roshan donate eye after doing kaabil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काबिल से नहीं ऐश्वर्या से प्रेरित ऋतिक, करेंगे दान...

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 12:41 PM (IST)
काबिल से नहीं ऐश्वर्या से प्रेरित ऋतिक, करेंगे दान...
ऋतिक रोशन अपनी काबिल में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। तारीफ उनके किरदार की भी है और उनकी मेहनत की भी। रितिक रोशन ने अब रियल लाइफ में ऐसा काम किया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। ‘काबिल’ में नेत्रहीन किरदार निभाने वाले रितिक ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। बात दे कि ऋतिक ने ये संकल्प अपने 43वें जन्मदिन यानी 10 जनवरी को लिया था। नेत्रदान करने का कारण उनकी फिल्म काबिल ही है। फिल्म में ऋतिक ने एक नेत्रहीन युवक का किरदार निभाया है। उनका कहना है कि फिल्म में रोहन का किरदार निभाया मे लिए काफी मुश्किल था, इस किरदार की रिसर्च के लिए मैं काफी नेत्रहीनों से मिला। उनकी समस्याओं के बारे में मैंने उनसे बात की तब मुझे समझ आया कि उनकी जिंदगी कितनी कठिन होती है। ऋतिक रोशन ने इसके आगे बात करते हुए कहा था कि, ‘मैंने कुछ साल पहले ऐश्वर्या का नेत्रदान वाला एड देखा था जिसके बाद मुझे यह अहसास हुआ कि यह कितना खूबसूरत हो सकता है। तभी से मैं भी इसके बारे में सोच रहा हूं।

[@ ये है ऐश्वर्या की सुसाइड की खबरों का सच ]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement