Advertisement
रोड, मूवी री-रिलीज पर बोले अभय देओल, मैं कुछ नया, कुछ अलग ढूंढ रहा था

देव बेनेगल के निर्देशन में बनी 'रोड, मूवी' का प्रीमियर 2009 के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था। अभय देओल, तनिष्ठा चटर्जी और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के अलावा फिल्म में मोहम्मद फैजल, यशपाल शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना भी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी विष्णु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के हेयर ऑयल के व्यवसाय से बचना चाहता है।
अभय की 'बन टिक्की' का हाल ही में कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित 36वें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ग्लोबल प्रीमियर हुआ। फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में बनी फिल्म शानू नामक सात साल के बच्चे और उसके पिता की कहानी है।
फिल्म में अभय देओल के साथ जीनत अमान, शबाना आजमी, नुसरत भरुचा और रोहन सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। परिवार, प्रेम और रिश्तों की कहानी में बुनी फिल्म 'बन टिक्की' सामाजिक दबावों की कहानी को मनोरंजक अंदाज में पर्दे पर उतारती है। -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


