Aaditi Pohankar: Challenge playing a cop in new web series She-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए वेब सीरीज में पुलिस की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण : अदिति

khaskhabar.com: बुधवार, 18 मार्च 2020 2:25 PM (IST)
नए वेब सीरीज में पुलिस की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण : अदिति
मुंबई। अभिनेत्री अदिति पोहनकर नेटफ्लिक्स के आगामी वेब शो 'शी' में एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ऐसे में उनका कहना है कि शो के केंद्रीय चरित्र भूमिका को निभाना चुनौतीपूर्ण है। अदिति ने कहा, "मेरा मानना है कि एक ही फिल्म या शो में किरदारों को बदलना एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। मेरे लिए डरपोक और कम आत्मविश्वास वाले पुलिसकर्मी के तौर पर शुरुआत करना कठिन था, क्योंकि मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं। फिर जब मेरा चरित्र अंडरकवर ऑपरेशन के लिए एक वेश्या का रूप धारण करता है तो मेरे लक्षण पूरी तरह से बदल जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे पहनावे से लेकर मेरे चाल-चलन मेरे हाव-भाव और यहां तक कि मेरे बात करने के तरीके को भी बदलना पड़ा। यह पूरी तरह से मेरे लिए एक सफर की तरह था, कि एक डरपोक, कम आत्मविश्वासी महिला पुलिसकर्मी से एक ऐसी महिला बनना जो अपने अंदर की शक्तियों को तलाशती है, और उसका प्रयोग करने से कतराती नहीं है।" इम्तियाज अली द्वारा लिखित 'शी' एक महिला पुलिस कांस्टेबस भूमिका परदेसी पर आधारित है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement