Advertisement
श्रुति हासन के जन्मदिन पर मेकर्स का बड़ा तोहफा, 'आकासमलो ओका तारा' में उनका पहला लुक जारी

फिल्म का निर्देशन पवन सादिनेनी कर रहे हैं, जो अपनी अनोखी कहानी और अलग तरह के विजुअल स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म को गीता आर्ट्स और स्वप्ना सिनेमा ने प्रस्तुत किया है। इसके प्रोड्यूसर संदीप गुन्नम और रम्या गुन्नम हैं। यह एक एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है।
यह एक रोमांटिक या ड्रामा फिल्म हो सकती है, जो दुलकर सलमान के साथ श्रुति का पहला सहयोग है।
फिल्म को पैन-इंडिया में रिलीज होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। हालंकि, अभी तक इसकी कोई साफ तौर पर पुष्टी नहीं की गई है। वहीं, श्रुति के जन्मदिन पर टीम ने पहले ही फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक जारी कर फैंस में काफी क्रेज पैदा किया था। इसी के साथ ही श्रुति ने एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' के लिए म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी के साथ मिलकर गाने को आवाज दी है।
श्रुति हासन कमाल हासन की बेटी हैं। वे हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनका यह नया किरदार फैंस के लिए खास सरप्राइज साबित हो रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


