83 teaser released, another 200 crore film of this year -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जारी हुआ 83 का टीजर, इस वर्ष की एक और 200 करोड़ी फिल्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 नवम्बर 2021 1:26 PM (IST)
कोविड-19 के चलते सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की राह देखने वाली फिल्मों में एक तरफ जहाँ रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी थी, वहीं दूसरी ओर निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 भी सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही थी। सिनेमाघर खुल चुके हैं और दर्शकों का रेला उमडऩे लगा है। सूर्यवंशी की सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस को बड़ी सफलता दिलाने में अहम् भूमिका निभाएगी कबीर खान की फिल्म 83, यह फिल्म 24 दिसम्बर 2021 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया गया है। इस टीजर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement