दंगल—दो वर्ष के अन्तराल के बाद बॉक्स ऑफिस के ‘बाप’ आमिर खान अपनी फिल्म
‘दंगल’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करने की
तैयारी में हैं। उनके सामने सलमान खान की सुल्तान का वैश्विक आंकडा 500
करोड है जिसे पार करना उनके लिए कोई मुश्किल भरा काम नहीं है। यह फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड का आंकडा छूने में कामयाब होगी इसमें कोई शक
नहीं है लेकिन क्या आमिर खान अपनी पिछली फिल्म ‘पीके’ के 700 करोड के
वैश्विक आंकडें को पार करने में सफल होंगे यह देखने वाली बात है।