.. When Amitabh said, this corona entered my house too-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

..जब अमिताभ ने कहा, ये कोरोना तो मेरे घर में भी घुस आया

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2020 10:09 AM (IST)
..जब अमिताभ ने कहा, ये कोरोना तो मेरे घर में भी घुस आया
मुंबई । यह कोई बताने वाली बात अब नहीं रही कि बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय रहते हैं। इसी के माध्यम से वह अपने प्रशंसकों संग हमेशा जुड़े रहते हैं। अमिताभ उन सितारों में से हैं, जो इस मंच के सहारे अपनी दैनिक व पेशेवर जिंदगी से जुड़ी कई बातें यूजर्स संग साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चमगादड़ के उनके कमरे में घुसने की बात की जानकारी लोगों को दी। अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ब्रेकिंग न्यूज!!! इस घंटे की बड़ी खबर..एक चमगादड़, हां एक चमगादड़ अभी-अभी मेरे कमरे में घुस आया.जलसा के तीसरे माले पर..जहां हम सभी बैठकर गपशप कर रहे थे..इससे पहले इस इलाके या मेरे घर या कमरे में पहले कभी नहीं देखा!!! और हमारा ही घर मिला उसे! कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा! उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त!!!" अमिताभ के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों संग कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लिखा, "हे भगवान!!!"
अहाना कुमरा लिखती हैं, "हे ईश्वर! कृपया सावधानी से रहिए!!!"
अभिनेता रोहित रॉय ने लिखा, "यह खतरनाक है!!!" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement