कोहली ने कहा, ‘वह लगातार कांट्रेक्ट तोडऩे वालों में से हैं, इसलिए हमने
उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है। हम उनके खिलाफ जरूरी कदम उठाएंगे, जो
हमारी वकीलों की टीम ने हमें बताए हैं।’ शिल्पा ‘एंड टेलीविजन’ के
धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं!’ में अंगूरी का किरदार निभाकर रातोंरात
मशहूर हुई हैं।
उनका दावा है कि प्रोडक्शन हाउस ने उनसे ‘कठपुतली’
की तरह काम कराया और उनके साथ एक विशेष कांटे्रक्ट करना चाहता है। शिल्पा
ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी सेट पर काम करने को लेकर नखरे नहीं किए।
वहीं, मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि शिल्पा ‘द कपिल शर्मा शो’
से जुडऩे जा रही हैं। ‘भाभी जी घर पर हैं!’ के निर्माता के अनुसार, शिल्पा
का ऐसा करना ‘कांट्रेक्ट का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।’