मुंबई। फिल्म निल बटे सन्नाटा में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखा चुकीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि बॉलीवुड में कलाकारों को उनके सौंदर्य के आधार पर आंका जाता है। ट्विटर पर मंगलवार को एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान स्वरा ने अपने प्रशंसकों तथा फॉलोअर्स से बात की।