93 सेकंड
के इस टीजर में एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत नजर आई हैं, वहीं
रणबीर कपूर के चेहरे पर उभरे भावों ने संकेत दिया है कि इस फिल्म में उनका
अभिनय काबिल-ए-तारीफ होगा। उनके चेहरे पर झलकती गम्भीरता ने यह अहसास भी
कराया है कि अभिनय के मामले में वे अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर की विरासत
के सही हकदार हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने अभिनय में जो
परिपक्वता दर्शाई है, उससे वे बॉलीवुड की युवा बिग्रेड में सबसे अलग नजर
आने लगे हैं। हालांकि उनकी पिछली दो फिल्में—बॉम्बे वैलवेट और तमाशा—को
बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देखना पडा है लेकिन उन्होंने इससे विचलित हुए
बिना अपनी राह पर मजबूती से कदम बढाए हैं।